राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलीं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

Admin 17 August 2026, 12:25 9 बार पढ़ा राजनीति
नई दिल्ली। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मानसून सत्र के अंतिम दिन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलीं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

नई दिल्ली। मानसून सत्र के अंतिम दिन राजसमंद लोकसभा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के  सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी।

बैठक में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभाओं का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए केंद्र सरकार के स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार