राजस्थान पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई, 15,326 सिम/नंबर और 7,800 URL पर कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा (R4C) ने बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) और अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री के ऑनलाइन प्रसार के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज कर दिया है। NCMEC समेत विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से मिले करीब 25 हजार डेटा इनपुट्स और अलर्ट्स का तकनीकी विश्लेषण किया गया।
- 15,326 संदिग्ध मोबाइल नंबर/सिम सेवा प्रदाताओं को ब्लॉकिंग के लिए भेजे गए।
- करीब 7,800 संदिग्ध URL और प्रोफाइल ब्लॉक करवाए गए।
- 100 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जांच के दायरे में लिए गए।
- चूरू, नागौर, अलवर, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में FIR दर्ज कर कार्रवाई की गई।
- टेलीग्राम, डिस्कॉर्ड, गूगल ड्राइव, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी ऑनलाइन सेवाओं पर तकनीकी निगरानी जारी है।
एडीजी साइबर क्राइम वी.के. सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, CSEAM के निर्माण, भंडारण, डाउनलोड, प्रदर्शन या प्रसार से जुड़े मामलों में POCSO Act, IT Act और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है।
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी सामग्री को डाउनलोड, सेव या फॉरवर्ड न करें। संदिग्ध लिंक या संदेश मिलने पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।