मुख्यमंत्री से भेंट कर राजसमंद के विकास एवं जनहित के विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, प्रस्तावित परियोजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं सहित क्षेत्र की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक ने मुख्यमंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजसमंद में विकास को नई गति मिलेगी।

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, प्रस्तावित विकास परियोजनाओं, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा क्षेत्र की भावी आवश्यकताओं को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा आवश्यक परियोजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और विकासोन्मुखी कार्यशैली से प्रदेश के साथ राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने तथा क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन और सकारात्मक सहयोग सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग और समन्वित प्रयासों से राजसमंद विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए समृद्ध, सक्षम और सुविधासंपन्न क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
राजनीतिब्रेकिंग नितिन नबीन ने घोषित की BJP की नई राष्ट्रीय टीम, राजस्थान के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां
राजनीतिब्रेकिंग बच्चों की निजता से समझौता नहीं स्कूलों में फोटो-वीडियो पर पाबंदी को लेकर शिक्षा मंत्री दिलावर ने दी सफाई
राजनीतिब्रेकिंग सखी सावन मेले में बिखरी लहरिया की रंगत, 5000 से अधिक महिलाओं ने मनाया संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव
राजनीति