🔴 ब्रेकिंग न्यूज़

सखी सावन मेले में बिखरी लहरिया की रंगत, 5000 से अधिक महिलाओं ने मनाया संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

Admin 17 August 2026, 17:15 169 बार पढ़ा राजनीति
राजसमंद में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित सखी सावन मेले में 5000 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लहरिया परिधान, मेहंदी, झूले, लोकगीत-लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं मेले के प्रमुख आकर्षण रहे। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने इसे राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का उत्सव बताया। मेले का समापन “सावन की हरियाली—सखियों की खुशहाली” के संदेश के साथ हुआ।
सखी सावन मेले में बिखरी लहरिया की रंगत, 5000 से अधिक महिलाओं ने मनाया संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

राजसमंद, 17 अगस्त 2026। किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित सखी सावन मेला में 5000 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की हरियाली, लहरिया परिधानों, चूड़ियों, मेहंदी, सावन के गीतों और राजस्थानी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

मेले में पारंपरिक झूले, सावन की आकर्षक सजावट, मेहंदी एवं श्रृंगार, लोकगीत-लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक खेल और विभिन्न प्रतियोगिताएं महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा लक्की ड्रा, सेल्फी जोन, खान-पान और घरेलू उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि सखी सावन मेला केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थानी संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने आयोजन में शामिल विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री श्रीमती मंजू बाघमार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ एवं श्रीमती वर्षा राव का आभार व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने वाली दीपा सिसोदिया, वर्षा राव और आकृति मलिक के सहयोग की भी सराहना की गई।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली आयोजक टीम, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, स्टॉल संचालकों और सभी महिलाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्नेह, विश्वास और सहभागिता ही मेले की सबसे बड़ी सफलता है।

“सावन की हरियाली—सखियों की खुशहाली” के संदेश के साथ सखी सावन मेले का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

संबंधित समाचार