अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालयों में विशेष स्वास्थ्य शिविर

Admin 02 October 2026, 13:04 10 बार पढ़ा राजसमंद
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राजसमंद और नाथद्वारा जिला चिकित्सालयों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। आर.के. जिला चिकित्सालय में 227 और नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में 265 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविरों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य सहित वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालयों में विशेष स्वास्थ्य शिविर

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के आर.के. जिला चिकित्सालय राजसमंद एवं जिला चिकित्सालय नाथद्वारा में वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में वृद्धजनों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविरों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य सहित वृद्धावस्था से संबंधित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं।

रामाश्रय के प्रभारी डॉ. बी.एल. कुमावत ने बताया कि आर.के. जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 227 वृद्धजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों को लेकर हेल्थ स्क्रीनिंग एवं आवश्यक जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

वहीं जिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 265 वृद्धजनों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। यहां भी वृद्धजनों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

इसके अलावा जिले के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वृद्धजनों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अभियान के माध्यम से वृद्धजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर बीमारियों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

संबंधित समाचार