ट्राई सागा 2026: राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर 2 अक्टूबर को तैराकी प्रतियोगिता

Admin 02 October 2026, 13:00 11 बार पढ़ा राजसमंद
ट्राई सागा 2026 के तहत राजसमंद और उदयपुर में तीन दिवसीय एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित होगा। 2 अक्टूबर को राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर सुबह 8 बजे तैराकी, 3 अक्टूबर को उदयपुर में साइक्लिंग और 4 अक्टूबर को रनिंग प्रतियोगिता होगी। देशभर से प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
ट्राई सागा 2026: राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर 2 अक्टूबर को तैराकी प्रतियोगिता

 

राजसमंद, जिले में खेल और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्राई सागा 2026 के तहत राजसमंद और उदयपुर में तीन दिवसीय एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के मार्गदर्शन में आयोजित इस आयोजन में देशभर से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

जिला खेल अधिकारी धर्म देव सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन युवाओं और खेलप्रेमियों को फिटनेस तथा एंड्योरेंस स्पोर्ट्स से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने खेलप्रेमियों और प्रतिभागियों से अधिकाधिक संख्या में आयोजन से जुड़ने की अपील की।

2 अक्टूबर को राजसमंद झील में तैराकी

आयोजक अमित कुमार सिंह के अनुसार फेस्टिवल की शुरुआत 2 अक्टूबर को राजसमंद झील की ऐतिहासिक नौ चौकी पाल पर तैराकी प्रतियोगिता से होगी। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे शुरू होगी।

इसके बाद 3 अक्टूबर को उदयपुर में साइक्लिंग और 4 अक्टूबर को रनिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फेस्टिवल में प्रतिभागियों को डुआथलॉन और ट्रायथलॉन जैसी स्पर्धाओं में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।

एक्सपो और बिब कलेक्शन की व्यवस्था

आयोजन से पहले प्रतिभागियों के लिए ट्राई सागा 2026 एक्सपो एवं बिब कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। एक्सपो में रेस बिब उपलब्ध कराने के साथ खेल और फिटनेस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

SRA MMA की ओर से फिटनेस चैलेंज, Skin Inspired द्वारा स्किनकेयर उत्पादों तथा Lignite Formulations द्वारा प्रोटीन और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन उत्पादों की जानकारी दी जाएगी। वहीं Blankspace की ओर से टिरामिसू स्टॉल लगाया जाएगा।

ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा

आयोजकों के अनुसार जिन इच्छुक प्रतिभागियों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनके लिए एक्सपो स्थल पर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा केवल साइक्लिंग और रनिंग स्पर्धाओं के लिए होगी। प्रतिभागी 3 अक्टूबर की साइक्लिंग और 4 अक्टूबर की रनिंग प्रतियोगिता के लिए एक्सपो स्थल पर पंजीकरण करा सकेंगे।

संबंधित समाचार