जिला परिषद, पंचायत समिति एवं नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को
राजसमंद। आगामी पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनावों के लिए जिला राजसमंद में जिला परिषद सदस्यों, प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा नगरपालिका एवं नगर परिषद वार्डों के वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 को जिला परिषद राजसमंद के सभागार में आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 बजे से जिला परिषद के वार्ड एवं सदस्यों तथा प्रधान एवं पंचायत समिति के वार्ड एवं सदस्यों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से नगरपालिका एवं नगर परिषद के वार्ड एवं सदस्यों के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपादित की जाएगी।
आरक्षण प्रक्रिया के तहत संबंधित पदों एवं वार्डों के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण लॉट री के माध्यम से किया जाएगा।