खाद्य सुरक्षा को लेकर रक्षाबंधन पर विशेष अभियान के तहत कार्यवाही

Admin 19 August 2026, 16:55 17 बार पढ़ा राजसमंद
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाथद्वारा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने मारूति चाट एवं लस्सी प्रतिष्ठान से जलेबी और माधवी मिल्क एंड मोर से रबड़ी के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए उदयपुर की जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा को लेकर रक्षाबंधन पर विशेष अभियान के तहत कार्यवाही

रक्षाबंधन के पर्व पर मिलावट की रोकथाम के लिये विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण आयुक्त डॉ टी.शुभमंगला के निर्देश पर संचालित अभियान के तहत नाथद्वारा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ प्रेमचंद शर्मा व टीम द्वारा कार्यवाही की गई। 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि नाथद्वारा के गोविंद चौक स्थित मारूति चाट एवं लस्सी प्रतिष्ठान पर निरीक्षण कर जलेबी का एक नमूना तथा माधवी मिल्क एण्ड मोर फर्म से रबड़ी का एक नमुना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत लिया गया। 
उन्होंने बताया नमुनो को जांच के लिये जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर में भिजवाया जायेग तथा जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। त्यौहार के मध्येनजर शुरू किये गये इस अभियान का उदे्श्य मिलावटी खाद्य पदार्थो की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। अभियान आगामी रक्षाबंधन तक जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा, राहुल कुमार जाट व सहायक उपस्थित थे।  

09.jpg

 

संबंधित समाचार