राजसमंद झील किनारे युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, गैंग सरगना भी पुलिस गिरफ्त में
राजसमंद में झील किनारे युवक सुरेश उर्फ सुरेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में राजसमंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग सरगना हासिम खान उर्फ मोहिद खान पठान भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, मोटरसाइकिल, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर और स्कूटी जब्त की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

राजसमंद। राजसमंद झील किनारे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में राजसमंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का सरगना हासिम खान उर्फ मोहिद खान पठान भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से वारदात से जुड़े वाहन एवं अन्य सामान जब्त किए हैं।
4 नवंबर को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को महेन्द्र सिंह निवासी गजसिंह जी की भागल, थाना चारभुजा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके भाई सुरेश उर्फ सुरेन्द्र सिंह (26) के साथ 4 नवंबर को रंजिश के चलते सलूस रोड से आगे झील किनारे जंगल में कुछ युवकों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में सुरेन्द्र सिंह राव निवासी सेवाली, राजनगर के साथ भी गंभीर मारपीट की गई।
मारपीट के बाद मृतक सुरेश उर्फ सुरेन्द्र सिंह का शव आरके हॉस्पिटल में रखकर आरोपी फरार हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना राजनगर में प्रकरण संख्या 273/2026 धारा 103(1), 190 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
एसपी के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीमें
जिला पुलिस अधीक्षक राजसमंद हेमंत कलाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक के सुपरविजन तथा पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपाल सिंह राव के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।
थानाधिकारी राजनगर ओंकार सिंह, कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा, कुंवारिया थानाधिकारी पूर्ण सिंह, भीम थानाधिकारी दिलीप खदाव और नाथद्वारा थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने डीएसटी एवं साइबर सेल के साथ जांच शुरू की।
पुलिस ने सलूस रोड, कांकरोली और राजनगर के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आरके हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड के सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किए। इसके बाद राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में निम्न पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- दिलशाद शेख (24 वर्ष) – निवासी आजाद नगर, जलचक्की, कांकरोली।
- मोहम्मद इक़लाष उर्फ ईक्का उर्फ माहिर (64 वर्ष) – निवासी भील बस्ती, सनवाड़, राजनगर।
- हासिम खान उर्फ मोहिद खान पठान (34 वर्ष) – निवासी जलचक्की, आजाद नगर, राजसमंद।
- निखिल जोशी (22 वर्ष) – निवासी किशोर नगर, राजनगर।
- समीर शेख उर्फ गटा (21 वर्ष) – निवासी जलचक्की, आजाद नगर, राजसमंद।
पुलिस के अनुसार, हासिम खान उर्फ मोहिद खान पठान को डीएसटी चित्तौड़गढ़ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। उसे 7 नवंबर को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं निखिल जोशी और समीर शेख को भी 7 नवंबर को गिरफ्तार कर 8 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
मृतक का मोबाइल, बाइक और वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर और स्कूटी भी जब्त की गई है।
मामले में दिलशाद शेख और मोहम्मद इक़लाष उर्फ ईक्का उर्फ माहिर पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश और धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
संबंधित खबरें
राजसमंदविश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर राजसमंद पुलिस ने जिलेभर में किए जागरूकता कार्यक्रम, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
राजसमंदविश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर राजसमंद पुलिस ने जिलेभर में किए जागरूकता कार्यक्रम, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
राजसमंदनाथद्वारा पुलिस की कार्रवाई: विशेष अभियान में 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 4 वारंटों का किया निस्तारण
राजसमंद