मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Your Complete Guide to Rajsamand – News, Information & Updates.राजसमंद की आवाज़
ब्रेकिंग
राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
ब्रेकिंग

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में नौकरी का मौका, 30 हजार रुपए तक मिलेगा मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

राजस्थान शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के दूसरे चरण के तहत सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल नगरीय निकाय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए विभिन्न विषयों के प्राध्यापक लगाए जाएंगे। चयन शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट से होगा। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। नियुक्तियां 31 मार्च 2027 तक अथवा नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने तक रहेंगी।

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में नौकरी का मौका, 30 हजार रुपए तक मिलेगा मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने विद्या संबल योजना के दूसरे चरण के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल इस चरण में केवल नगरीय निकाय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में ही नियुक्तियां की जाएंगी। पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता के चलते ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को अभी शामिल नहीं किया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

योजना के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विभिन्न विषयों के प्राध्यापक लगाए जाएंगे। संबंधित विषय में निर्धारित योग्यता रखने वाले निजी अभ्यर्थियों के साथ 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक भी आवेदन कर सकेंगे।

बिना इंटरव्यू तैयार होगी मेरिट

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता को 75 प्रतिशत और बीएड जैसी प्रशैक्षणिक योग्यता को 25 प्रतिशत अंकभार दिया जाएगा। इसी आधार पर वरीयता सूची तैयार होगी।

कितना मिलेगा मानदेय?

चयनित गेस्ट फैकल्टी को 400 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। हालांकि, अधिकतम मानदेय 30 हजार रुपए प्रतिमाह तय किया गया है।

भर्ती का पूरा कार्यक्रम

  • 21 नवंबर 2026 : रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी।
  • 23 से 25 नवंबर : दोपहर 12 बजे तक आवेदन जमा।
  • 26 नवंबर : प्राप्त आवेदनों की सूची जारी।
  • 27 और 28 नवंबर : अस्थाई वरीयता सूची और आपत्तियां।
  • 30 नवंबर : अंतिम वरीयता सूची और 1:3 अनुपात में चयन सूची।
  • 4 दिसंबर 2026 : नियुक्ति आदेश जारी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरकर शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

आवेदन संबंधित विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्राचार्य या यूसीईईओ के पास अंतिम तिथि से पहले जमा कराना अनिवार्य होगा।

31 मार्च 2027 तक रहेगी नियुक्ति

यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थाई होगी। गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं 31 मार्च 2027 तक अथवा नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने तक ही ली जाएंगी। इस आधार पर अभ्यर्थी भविष्य में नियमित सरकारी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे।

वहीं, अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अध्यापन के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

शेयर करें WhatsApp Facebook X