न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, 106 बंदियों से की बातचीत

Admin 18 August 2026, 10:55 15 बार पढ़ा राजसमंद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री भारत भूषण पाठक ने 17 अगस्त 2026 को राजसमंद जिला कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान 106 बंदी निरुद्ध मिले। बंदियों से उनकी कानूनी पैरवी, स्वास्थ्य, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे और मनोरंजन के लिए टेलीविजन की व्यवस्था भी क्रियाशील मिली।
न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, 106 बंदियों से की बातचीत

राजसमंद, 17 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती अल्का शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री भारत भूषण पाठक ने सोमवार को जिला कारागृह राजसमंद का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह में भोजन, साफ-सफाई, आवास, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कारागृह में कुल 106 बंदी निरुद्ध पाए गए।

सचिव श्री पाठक ने नवीन प्रवेशित बंदियों से संवाद कर उनके प्रकरणों एवं कानूनी पैरवी के संबंध में जानकारी ली। सभी नवीन बंदियों ने अपने प्रकरण में अधिवक्ता नियुक्त होना बताया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में 18 वर्ष से कम आयु का कोई बंदी नहीं पाया गया।

कारागृह प्रशासन ने बताया कि बंदियों का चिकित्सक द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। श्री पाठक ने सजायाफ्ता बंदियों की स्थिति एवं संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।

बंदियों के मनोरंजन के लिए बैरकों में टेलीविजन की व्यवस्था पाई गई। वहीं कारागृह की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी क्रियाशील मिले। बंदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही तथा भोजन व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान जेल उपाधीक्षक एवं जेल कारापाल सहित कारागृह का स्टाफ उपस्थित रहा।

संबंधित समाचार