महाराणा प्रताप कप कराटे प्रतियोगिता में राजसमंद के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Admin 19 August 2026, 16:33 20 बार पढ़ा स्थानीय समाचार
उदयपुर में आयोजित 5वीं महाराणा प्रताप कप कराटे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजसमंद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीते। डी.आई. मिक्स मार्शल आर्ट अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने कोच मनीष सिंह पंवार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
महाराणा प्रताप कप कराटे प्रतियोगिता में राजसमंद के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

राजसमन्द। 5वीं महाराणा प्रताप कप कराटे राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 16 अगस्त 2026 को महावीर विद्या मंदिर, सेक्टर-13, उदयपुर में किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 17 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में डी.आई. मिक्स मार्शल आर्ट अकादमी राजसमन्द पिछले 7 वर्षो राजसमन्द एवं नाथद्वारा में अपना प्रषिक्षण दे रहे है के कुल 17 खिलाड़ियों ने कोच मनीष सिंह पंवार के सानिध्य में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में तीन बालिकाओं हरलीन, कनिष्का एवं निओमी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं मुदित, मायरा, कृतिका एवं रक्षिता ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा नयन, देवनारायण, रक्षित, चार्वी, सनाया, भाविका, ध्याना, युर्वी, पिहू एवं दिया ने कांस्य पदक जीतकर राजसमंद का नाम रोशन किया।
अकादमी के कोच मनीष सिंह पंवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
 

Judo pic.jpeg

 

संबंधित समाचार