9 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भीम पुलिस ने जयपुर निवासी आरोपी को दबोचा
राजसमंद की भीम थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत 9 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी हनुमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज था। पुलिस ने 12 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

9 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भीम पुलिस ने दबोचा
राजसमंद। जिले में वांछित अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भीम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 12 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी हनुमान के खिलाफ वर्ष 2017 में सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज हुआ था। यह प्रकरण भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-A एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 146/196 के तहत दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने की कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक एवं वृत्ताधिकारी भीम राकेश वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी दिलीप कुमार खड़ाव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनुमान पुत्र बीरबल (34) निवासी तुलसीनगर, जयपुर, हाल निवासी सरकारी कुएं के पास, खुरी कलां, थाना सैंथल, जिला दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
राजसमंदपनोतिया सोलर प्लांट डकैती मामला: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
राजसमंदराजसमंद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, ब्लैक स्पॉट सुधारने और ओवरस्पीडिंग पर सख्ती के निर्देश
राजसमंदनशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश: जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और SP हेमंत कलाल ने ली समीक्षा बैठक
राजसमंद