12 घंटे में चोरी की बोलेरो कैंपर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Admin 17 August 2026, 12:22 2 बार पढ़ा अपराध
राजसमंद। राजनगर थाना पुलिस ने चोरी की गई बोलेरो कैंपर और डंपर इंजन के कीमती पार्ट्स को महज 12 घंटे में बरामद कर आरोपी मनोहर पुरी को गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है।
12 घंटे में चोरी की बोलेरो कैंपर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद। राजनगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए महज 12 घंटे में चोरी की गई बोलेरो कैंपर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन में रखे डंपर इंजन के कीमती पार्ट्स और अन्य सामान भी बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, सुरभि कॉम्पलेक्स से 11 अगस्त 2026 की रात बोलेरो कैंपर वाहन चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना राजनगर में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वृत्ताधिकारी राजसमंद नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी ओंकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 12 अगस्त को महज 12 घंटे के भीतर चोरी किए गए वाहन और उसमें रखे डंपर इंजन के कीमती पार्ट्स, पानों के टूल्स सहित अन्य सामान बरामद कर लिया।

पुलिस ने मामले में मनोहर पुरी पुत्र मगन पुरी गोस्वामी, उम्र 53 वर्ष, निवासी सापोल, थाना राजनगर, जिला राजसमंद को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है और आरोपी को अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।