हॉर्न बजाने पर युवक को बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला, दांत तोड़ा: 10-15 लोगों ने मिलकर की मारपीट, कार में भी की तोड़फोड़
जयपुर में बीच सड़क खड़ी XUV को हटवाने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने परिवार और परिचितों के साथ मिलकर युवक की कार में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। युवक को बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला और मुंह पर मुक्के मारकर दांत तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए उसकी बहन, जीजा और अन्य परिजनों से भी मारपीट की गई। पीड़ित ने खोरा बीसल थाने में FIR दर्ज करवाई है।

जयपुर में बीच सड़क खड़ी कार को हटवाने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने से नाराज लोगों ने परिवार और परिचितों के साथ मिलकर युवक की कार में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद युवक को बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला और मुंह पर मुक्के मारकर उसका दांत तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने खोरा बीसल थाने में गुरुवार को मामला दर्ज करवाया है।
बीच सड़क खड़ी थी XUV
ASI शैतान सिंह के अनुसार, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी निवासी अभिषेक शर्मा (24) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि वह भाईदूज के त्योहार पर अपनी बहन के घर निवारू रोड स्थित विश्वनाथ धाम कॉलोनी आया था।
दोपहर करीब 3 बजे बहन के घर के पास पहुंचने पर बीच सड़क पर काले रंग की XUV खड़ी मिली। रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया तो घर के अंदर से दो युवक बाहर आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसी दौरान उनके परिवार और परिचितों के करीब 10-15 लोग और मौके पर आ गए। हॉर्न बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया।
बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला, दांत तोड़ा
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पत्थर उठाकर उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उसे बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला और मुंह पर मुक्के मारकर दांत तोड़ दिया।
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बहन, जीजा और जीजा के छोटे भाई बचाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित और उसके परिजनों ने किसी तरह वहां से भागकर घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
अस्पताल में करवाया उपचार, FIR दर्ज
घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद खोरा बीसल थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
जयपुरफर्जी क्रिप्टो-करेंसी में निवेश के नाम पर 87 लाख की ठगी: हर महीने 10 से 15 प्रतिशत मुनाफे का दिया झांसा, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुरजयपुर में युवक को स्कॉर्पियो में बनाया बंधक, मोबाइल छीना: मीटिंग के बहाने बुलाकर दोस्तों को भेजे आपत्तिजनक मैसेज; दबाव डालकर बनवाया झूठा वीडियो
जयपुर