मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Your Complete Guide to Rajsamand – News, Information & Updates.राजसमंद की आवाज़
ब्रेकिंग
राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सोशल मीडिया पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, रेलमगरा पुलिस की कार्रवाई

राजसमंद के रेलमगरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए स्टोरी और पोस्ट डालकर लोगों में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी चौकड़ी गांव का निवासी है। पुलिस ने एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की।

सोशल मीडिया पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, रेलमगरा पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

राजसमंद। सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए पोस्ट और स्टोरी डालकर लोगों में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को रेलमगरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए वीडियो एवं तस्वीरें स्टोरी और पोस्ट के रूप में अपलोड कर रहा था। इससे लोगों में भय का माहौल पैदा करने और भ्रामक पोस्ट के जरिए दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था।

चौकड़ी गांव का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन सिंह (26) निवासी चौकड़ी, थाना रेलमगरा के रूप में हुई है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के नेतृत्व एवं नाथद्वारा वृत्ताधिकारी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत, बल्लूराम, देवीलाल, खांगीराज, रतनलाल सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने और भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


शेयर करें WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें