राजसमंद में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर 4 दिवसीय जागरूकता अभियान

Admin 17 August 2026, 10:52 6 बार पढ़ा राजसमंद
राजसमंद में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत 10 से 13 अगस्त तक किशोर-किशोरियों के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में शक्ति दिवस के दौरान हीमोग्लोबिन, आंख, दांत और रक्तचाप की जांच के साथ IFA टैबलेट दी जाएगी। 26 उजाला क्लिनिकों में 12 अगस्त को स्वास्थ्य जांच व परामर्श होगा, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय में उजाला दिवस के जरिए पोषण, एनीमिया, मासिक धर्म स्वच्छता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य और नशामुक्ति को लेकर जागरूक किया जाएगा।
राजसमंद में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर 4 दिवसीय जागरूकता अभियान

राजसमंद, 10 अगस्त। जिले में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज से आगामी 13 अगस्त तक आंगनबाड़ी केन्द्रो, विद्यालयो, उजाला क्लिनिक एवं समुदाय में  जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी सीएमएचओ डाॅ हेमन्त कुमार बिन्दल ने दी। 
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा ने बताया कि आज 11 अगस्त को सभी विद्यालयो में शक्ति दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसके तहत सभी विद्यालयो में किशोर -किशोरीयों की स्वास्थ्य जांच की जायेगी जिसमें हिमोग्लोबीन, रक्तचाप, आंखो की जांच, दंत रोग परामर्श जैसी सेवायें दी जायेगी तथा स्वास्थ्य की दृष्टी उच्च जोखिम वाले किशोर - किशोरीयों को नजदीकी चिकित्सा संस्थानो पर रेफर किया जायेगा। सभी विद्यालयो में आईएफए की टेबलेट का सेवन करवाया जायेगा। विशेषज्ञो एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य , मासिक धर्म स्वच्छता प्रबन्धन, पोषण, एनीमिया एवं नशा मुक्ति विषयों पर जागरूकता एवं परामर्श सत्रो का आयोजन किया जायेगा।
जिले के 26 चिन्हीत चिकित्सा संस्थानो जहां उजाला क्लिनिक संचालित है वहां पर 12 अगस्त को किशोर - किशारीेयों को आमंत्रित कर व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध करवाया जायेगा। उच्च जोखिम वाले किशोर - किशोरीयों की पहचान कर उच्च चिकित्सा संस्थानो पर रेफर किया जायेगा तथा आवश्यक उपचार सुनिश्चत किया जायेगा। उजाला क्लिनिक पर आवश्यकतानुसार आईएफए टेबलेट, सेनेटरी नेपकिन, गर्भ निरोधक साधन, एल्बेंडाजाॅल की टेबलेट का वितरण किया जायेगा।
समुदाय में किशोर - किशोरीयों को जागरूक करने के लिये उजाला दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्रो पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के साथ ही किशोर - किशोरीयों के लिये परामर्श सत्र, विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु सत्रो का आयेाजन किया जायेगा। अभियान के तहत की गई गतिविधियों की प्रतिदिन रिपोर्ट संकलित की जायेगी तथा अधिक से अधिक किशोर - किशोरीयों को लाभान्वित किया जा सके इसके लिये खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है।

संबंधित समाचार