मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Your Complete Guide to Rajsamand – News, Information & Updates.राजसमंद की आवाज़
ब्रेकिंग
राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

राजसमंद में एयर गन लहराने पर युवक गिरफ्तार: वार्ड पंच चुनाव में जीत के जश्न का वीडियो हुआ था वायरल

राजसमंद के भीम थाना क्षेत्र में वार्ड पंच चुनाव में जीत के जश्न के दौरान एयर गन लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह रावत (32) निवासी आड़ी मगरी, कालेटरा की पहचान की और उसे एयर गन सहित पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

राजसमंद में एयर गन लहराने पर युवक गिरफ्तार: वार्ड पंच चुनाव में जीत के जश्न का वीडियो हुआ था वायरल

राजसमंद में वार्ड पंच चुनाव में जीत के जश्न के दौरान एयर गन लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर एयर गन सहित पकड़ लिया। मामला भीम थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने वीडियो से युवक की पहचान की

पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि वार्ड पंच चुनाव में जीत के जश्न के दौरान एक युवक एयर गन लहराता हुआ नजर आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

वीडियो की पड़ताल के बाद पुलिस ने युवक की पहचान चेतन सिंह रावत (32), निवासी आड़ी मगरी, कालेटरा के रूप में की। ASP महेंद्र पारीक और भीम DSP राकेश वर्मा की देखरेख में थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की।

एयर गन सहित आरोपी गिरफ्तार

विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए चेतन सिंह रावत को एयर गन सहित पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।


शेयर करें WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें