राजसमंद के महागणपति मंदिर में छप्पन भोग: सवा 9 फीट ऊंची प्रतिमा का विशेष श्रृंगार, महाआरती के बाद बांटा महाप्रसाद
राजसमंद के राजनगर स्थित नौचोकी मार्ग के मंशापूर्ण महागणपति मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया। भगवान गणेश को मावा, मिश्री सहित विभिन्न पकवानों का छप्पन भोग अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भजन संध्या और महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया।

राजसमंद में पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत राजनगर स्थित नौचोकी मार्ग के प्राचीन मंशापूर्ण महागणपति मंदिर में छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया। भगवान महागणपति का विशेष श्रृंगार कर मावा, मिश्री सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।
श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन
छप्पन भोग मनोरथ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मंशापूर्ण महागणपति के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए गए। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बाद में महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरित किया गया।
एक ही पाषाण पर विराजित है गणेश परिवार
प्रथम पूज्य मंशापूर्ण महागणपति का प्राचीन मंदिर राजसमंद शहर के प्रमुख गणेश मंदिरों में शामिल है। यहां श्रद्धालु भगवान गणेश के साथ पूरे गणेश परिवार के एक ही पाषाण पर दर्शन करते हैं। प्रतिमा में रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ के साथ मूषक राज और सर्प भी विराजित हैं।
मंशापूर्ण महागणपति की प्रतिमा सवा 9 फीट ऊंची है। प्रतिमा का दायां पैर आगे की ओर बढ़ा हुआ है। मान्यता है कि भगवान महागणपति अपने भक्तों के कार्य पूर्ण करते हैं। इसी मान्यता के चलते यह मंदिर मंशापूर्ण महागणपति के नाम से प्रसिद्ध है।
संबंधित खबरें
राजसमंदपनोतिया सोलर प्लांट डकैती मामला: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
राजसमंदराजसमंद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, ब्लैक स्पॉट सुधारने और ओवरस्पीडिंग पर सख्ती के निर्देश
राजसमंद9 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भीम पुलिस ने जयपुर निवासी आरोपी को दबोचा
राजसमंद