मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Your Complete Guide to Rajsamand – News, Information & Updates.राजसमंद की आवाज़
ब्रेकिंग
राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

पनोतिया सोलर प्लांट डकैती मामला: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद के पनोतिया सोलर प्लांट डकैती मामले में रेलमगरा थाना पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पनोतिया सोलर प्लांट डकैती मामला: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद। पनोतिया सोलर प्लांट डकैती मामले में रेलमगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जयपुर जिले के हरमाड़ा थाना क्षेत्र से पकड़ा है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के नेतृत्व तथा नाथद्वारा वृत्ताधिकारी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत के नेतृत्व में टीम कंटकमोचन का गठन किया गया था।

कबाड़ बीनने वालों के डेरों में की तलाश

पुलिस टीम ने साइबर सेल की सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में कबाड़ बीनने वालों के डेरों में तलाश की। इस दौरान रेलवे लाइन के पास से दोनों आरोपियों को पकड़कर रेलमगरा लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहनलाल उर्फ मोनू कालबेलिया (19) और लच्छीराम कालबेलिया (23) के रूप में की है। दोनों उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और कबाड़ संग्रह का काम करते हैं।

एक आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में, दूसरे को पेश करना बाकी

पुलिस ने आरोपी लच्छीराम को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि आरोपी मोहनलाल को न्यायालय में पेश करना शेष है। इस मामले में पूर्व में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो और गिरफ्तारियों के बाद अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है।

इन धाराओं में दर्ज है मामला

पुलिस थाना रेलमगरा में प्रकरण संख्या 231/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3), 127(2) एवं 309(6) में मामला दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


शेयर करें WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें