तीन सीढ़ियां चढ़कर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार: 2 बाइक भी आईं चपेट में, नाबालिग चालक को पुलिस ने किया डिटेन
राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र में 60 फीट रोड मुख्य बाजार में तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर दुकान में घुस गई। कार तीन सीढ़ियां चढ़कर दुकान के अंदर तक पहुंच गई और रास्ते में खड़ी दो बाइकों को भी टक्कर मार दी। हादसे में दुकान का परचूनी सामान और दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने नाबालिग कार चालक को डिटेन किया है।

राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। 60 फीट रोड मुख्य बाजार में एक बेकाबू बलेनो कार सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह दुकान की तीन सीढ़ियां चढ़कर अंदर तक पहुंच गई। इस दौरान कार ने दो बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं दुकान में रखा परचूनी का सामान भी टूट गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर या वाहन चालक कार की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़
घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
नाबालिग कार चालक को किया डिटेन
थाना इंचार्ज सरोज बैरवा के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि एक नाबालिग कार को तेज रफ्तार से चला रहा था। पुलिस ने नाबालिग चालक को डिटेन कर थाने पहुंचाया।
वहीं, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर कब्जे में लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
राजसमंदविश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर राजसमंद पुलिस ने जिलेभर में किए जागरूकता कार्यक्रम, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
राजसमंदविश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर राजसमंद पुलिस ने जिलेभर में किए जागरूकता कार्यक्रम, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
राजसमंदनाथद्वारा पुलिस की कार्रवाई: विशेष अभियान में 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 4 वारंटों का किया निस्तारण
राजसमंद