राजसमंद में तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ, युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए किया जाएगा जागरूक
राजसमंद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल ने पोस्टर विमोचन कर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह अभियान 27 दिसंबर तक संचालित होगा।

राजसमंद। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल ने पोस्टर विमोचन कर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. महेन्द्र सिंह खंगारोत सहित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हार्दिक जोशी एवं जमील अहमद गौरी उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवाओं को डिजिटल ऑनलाइन शपथ भी दिलवाई जाएगी।
अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों को तंबाकू मुक्त परिसर के रूप में विकसित करने तथा कोटपा एक्ट की पालना सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।
इसके अलावा तंबाकू विक्रेताओं को भी कोटपा एक्ट के प्रावधानों की पालना करने के लिए पाबंद किया जाएगा।
यह अभियान आगामी 27 दिसंबर तक संचालित होगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को तंबाकू पदार्थों की लत से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजसमंदपनोतिया सोलर प्लांट डकैती मामला: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
राजसमंदराजसमंद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, ब्लैक स्पॉट सुधारने और ओवरस्पीडिंग पर सख्ती के निर्देश
राजसमंद9 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भीम पुलिस ने जयपुर निवासी आरोपी को दबोचा
राजसमंद