मुख्य सामग्री पर जाएं
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Your Complete Guide to Rajsamand – News, Information & Updates.राजसमंद की आवाज़
ब्रेकिंग
राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें राजसमंद एक्सप्रेस में आपका स्वागत है - राजसमंद जिले की सबसे तेज़ खबरें ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 22 अगस्त से

हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 22 अगस्त से

पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत एक जिला एक खेल हॉकी के विकास एवं प्रचार-प्रसार तथा जिले में हॉकी खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता कांकरोली स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में 22 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।

जिला खेल अधिकारी धर्म देव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के समस्त ब्लॉकों से 17 वर्ष एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले में हॉकी खेल की प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा युवा खिलाड़ियों को हॉकी के प्रति पुनः आकर्षित करने और खेल के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में हॉकी खेल के विकास एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रतियोगिता को विशेष रूप से सिक्स ए साइड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न ब्लॉकों से आने वाले खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ आपसी समन्वय एवं खेल भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेता एवं उपविजेता टीमों के लिए नगद पुरस्कार का भी प्रावधान रखा गया है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला एक खेल के रूप में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जिले में हॉकी की मजबूत आधारशिला तैयार करना, उभरती खेल प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक युवाओं को हॉकी खेल से जोड़ना है। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्राप्त होगा और हॉकी के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।
 

शेयर करें WhatsApp Facebook X

संबंधित खबरें